Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने ली शपथ, सांगठनिक मजबूती पर फोकस

शहर कांग्रेस कमेटी के
पदाधिकारियों ने ली शपथ, सांगठनिक मजबूती पर
फोकस
बस्ती, 12 जुलाई।
रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ वरिष्ठ नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुये कहा कि शहर कांग्रेस के पदाधिकारी कागं्रेस के नीति, कार्यक्रमों से लोगों से जोड़े। 


शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शौकत अली नन्हू, उपाध्यक्ष मो. अकरम, शेष नरायन शुक्ल, किशन कुमार गोयल, विश्वजीत, निशान्त श्रीवास्तव, महादेव प्रसाद पाण्डेय, अख्तर हुसेन, सरवर अंसारी, हरीश कुमार गुप्ता, मो. नईम, रियाज अहमद महामंत्री, लालजी शर्मा, अमित कुमार श्रीवास्तव, मो. अहमद, मो. शैफ अली, दाउद अहमद, मो. नसीम, मो. इमरान, देवाशीष शुक्ल, हरिश्चन्द्र, शाहिद अब्बास सचिव ने शपथ ग्रहण किया। पदाधिकारियों में नियुक्ति पत्र वितरित किया। 


शपथ ग्रहण के बाद शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शौकत अली नन्हू ने कहा कि संगठन को सभी वार्डो में सक्रिय करने के साथ ही सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों, मंहगाई, श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी, यूजीसी से नाराज लोग तेजी से कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. वाहिद अली सिद्दीकी, अलीम अख्तर, संदीप श्रीवास्तव, जयंत चौधरी, मो. रफीक खान, गंगा मिश्र, जमील अहमद, सुनील पाण्डेय, फिरोज खान, सर्वेश शुक्ल, आनन्द निषाद, संजीव त्रिपाठी के साथ ही कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad