Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देवरिया मे अम्बेडकर मूर्ति हटाने पर बवाल, ग्रामीणों ने की पत्थरबाजी, पुलिस ने भी दिया जवाब

देवरिया मे अम्बेडकर मूर्ति हटाने पर बवाल,
ग्रामीणों ने की पत्थरबाजी, पुलिस ने भी दिया जवाब

देवरिया, उ.प्र.।
सरकारी जमीन से जबरन अंबेडकर प्रतिमा हटाने के बाद गुरुवार शाम 4.00 बजे पब्लिक ने जमकर हंगामा किया। घटना गौरी बाजार का है। आक्रोश इस कदर था कि लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। महिलाएं भी ईंट फेंककर मारने लगीं। पहले तो पुलिसवालों को पीछे हटना पड़ा। पुलिस और प्रशासन के 7 कर्मचारी घायल हुए हैं। 


हालात बिगड़ते देख आसपास के थानों से फोर्स मंगवाई गई। पुलिस को उपद्रवियों को भी भगवाने के लिये पत्थरबाजी करनी पड़ी। गांव में भारी फोर्स तैनात है। अंबेडकर प्रतिमा मौके से हटवाकर थाने लाई गई है। चबूतरे को बुलडोजर से ढहा दिया गया। घटनास्थल जिला मुख्यालय से 22 किमी दूर है। गौरी बाजार थाना इलाके के लवकनी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के पास मंगलवार रात कुछ लोगों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी थी। यह ग्राम समाज की जमीन है। 


बुधवार सुबह प्रशासन को इसकी जानकारी हुई तो अधिकारी सतर्क हो गए। डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर रुद्रपुर के एसडीएम राजकुमार गुप्ता जांच करने पहुंचे। उनके साथ राजस्व और पुलिस विभाग की टीम भी पहुंची। मौके की स्थिति का जायजा लिया। इस बीच गांव वालों को भनक लग गई कि प्रशासन प्रतिमा को हटवा देगा। इसलिए बुधवार देर रात तक महिलाओं ने मोर्चा संभाल रखा था। अफसरों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही गांव में निगरानी बढ़ा दी। गुरुवार तड़के तीन बजे गांव वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। 


पुलिस शाम 4 बजे तक करीब 13 घंटे मान मन्नौवल करती रही, लेकिन लोग प्रतिमा हटाने को तैयार नहीं हुए। देवरिया एसडीएम, सीओ रुद्रपुर सतेंद्र कुमार राय गांव में डटे थे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया कि जिस जगह प्रतिमा स्थापित की गई है, वो नवीन परती भूमि है। इसके लिए परमिशन भी नहीं ली गई है। लेकिन धीरे-धीरे हालात बिगड़ते चले गए। राजस्वकर्मियों ने अम्बेडकर मूर्ति स्वयं हटाना शुरू कर दिया। इसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई। मौके पर कई थानों की पुलिस बुलाई गयी, 7 पुलिसकर्मी घायल हैं। 12 उपद्रवियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad