Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कहीं और हो गई माशूका की शादी, सिपाही ने सुसाइड कर लिया

कहीं और हो गई माशूका की शादी, सिपाही ने सुसाइड कर लिया
यूपी डेस्कः
बुलंदशहर में गुरुवार तड़के करीब 3 बजे औरंगाबाद कस्बे के लखावटी पुलिस चौकी मे तैनात 25 साल के सिपाही सुधीर ने सर्विस राइफल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। साथी सिपाही ने रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने उसको ही गोली मारने की धमकी दी और हवाई फायरिंग कर दिया। इसके बाद साथी सिपाही सूचना देने चौकी इंचार्ज के पास भागा। 


इस बीच, सिपाही ने खुद को गोली मार ली। पुलिस पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि मरने से पहले सिपाही सुधीर ने एक ऑडियो रिकॉर्ड किया। इसमें आरोप लगाया कि मेरी मौत के लिए एसओ और दोनों मुंशी जिम्मेदार हैं। पेट दर्द की शिकायत करने पर एसओ ने टॉर्चर किया और लाइन हाजिर कर दिया। दोनों मुंशियों ने भी मेरी बात नहीं सुनी। सिपाही की भाभी ने भी आरोप लगाया कि छुट्‌टी नहीं मिलने पर देवर ने आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, इससे पहले साथी सिपाही ने बताया था कि सुधीर जिस लड़की से प्यार करता था, उसकी एक महीने पहले शादी हो गई थी। इसलिए वह तनाव में रहता था। 


बार-बार कहता था- मुझे मरना है। फिलहाल, एसपी दिनेश कुमार सिंह ने एसओ (थानाध्यक्ष) राहुल चौधरी, दोनों मुंशी अंकित और सुधीर को लाइन हाजिर कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। मामला औरंगाबाद कस्बे के लखावटी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। सुधीर ठाकुर आगरा का रहने वाला था। उसकी नौकरी 3 महीने पहले ही लगी थी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता जगवीर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। शव देखकर फूट-फूटकर रोने लगे। सिपाही सुधीर मूलरूप से आगरा के इरादतनगर क्षेत्र के संगेचा गांव का रहने वाला था। 3 भाइयों में वह दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई कृष्णा (32) गांव में खेती करते हैं, जबकि छोटा भाई पवन (21) पढ़ाई कर रहा है। मां गुड्डी देवी और पिता जगवीर खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad