Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बंदर के कूदने से टूटा बिजली का तार, युवक की मौत

बंदर के कूदने से टूटा बिजली का तार, युवक की मौत
बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान)
जनपद के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव गोहावर हल्लू में एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से संजय नाम के युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बंदर के बिजली के तार पर कूदने से तार टूटकर संजय के ऊपर गिर गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन छोटे बच्चों और बुजुर्ग बीमार माता-पिता को छोड़ गया है। मृतक की पत्नी कविता ने बताया कि उनके पति घर पर आराम कर रहे थे। तभी एक बंदर बिजली के तार पर कूद गया, जिससे तार टूटकर सीधे संजय के ऊपर आ गिरा। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। संजय अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों, पत्नी और बुजुर्ग बीमार माता-पिता को छोड़ गए हैं। पत्नी का कहना है कि सास की रीढ़ की हड्डी में दिक्कत है और सास-ससुर दोनों बीमार रहते हैं। पीड़ित परिवार ने सरकार से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है। गांव में इस हादसे के बाद शोक की लहर है। सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad