Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे बस से भिड़ी बेकाबू कार, दो की मौत

बस्ती मे बस से भिड़ी बेकाबू कार, दो की मौत
बस्ती, 19 जुलाई।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम करीब 5 बजे नगर बाजार थाना क्षेत्र के रिठिया गांव के पास हुये एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। ये हादसा तेज रफ्तार कार के डिवाइडर पार कर सामने से आ रही निजी बस से टकराने पर हुआ। 


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार तीनों युवक बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलने पर पहंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से युवकों को बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। इनकी पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चिंतामणपुर बाबू टोला निवासी कुंदन कुमार और माधोपुर फुलवरिया निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। पूर्वी चंपारण के केसरिया निवासी रितिक कुमार गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad