Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पेशा नहीं, लोकतांत्रिक दायित्व है पत्रकारिता: अवधेश

पेशा नहीं, लोकतांत्रिक दायित्व है पत्रकारिता: अवधेश
बस्ती, 19 जुलाई।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई हर्रैया की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को ब्लॉक संसाधन केन्द्र हर्रैया के सभागार में जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज और लोकतंत्र के प्रति एक नैतिक दायित्व है। 


उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देना आवश्यक है। पत्रकार की सबसे बड़ी पूंजी उसकी ईमानदारी, विश्वसनीयता और निष्पक्ष छवि होती है, जिसे किसी भी परिस्थिति में समझौते का विषय नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार सीमित संसाधनों में भी समाज की वास्तविक तस्वीर शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। 


संगठन का उद्देश्य प्रत्येक पत्रकार के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करना है। सभी पत्रकारों को तथ्यों पर आधारित, जिम्मेदार और सकारात्मक पत्रकारिता करते हुए समाज के विश्वास को और मजबूत बनाना चाहिए। संगठन तभी मजबूत होगा, जब उसके सदस्य आपसी एकता, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करेंगे। अन्य वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार समाज और लोकतंत्र के सशक्त प्रहरी हैं। निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता ही पत्रकार की सबसे बड़ी पहचान है। 


उन्होंने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि सभी पत्रकार आपसी सहयोग और नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करें, ताकि पत्रकार हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा की जा सके और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन किया जा सके। बैठक को तहसील अध्यक्ष राजेश सिंह विशेन, जिला उपाध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय, तहसील संरक्षक एसएन द्विवेदी आदि ने सम्बोधित किया। बैठक में हाल ही में बभनान में एक पत्रकार के साथ स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा कथित मारपीट की घटना की कड़ी निंदा करते हुए सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। 


बैठक का संचालन जिला महामंत्री अनिल कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामललित यादव, शमशेर बहादुर सिंह, रूबल कमलापुरी, आदित्य सिंह, प्रेम कुमार सिंह, विवेक पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, शक्ति शरण उपाध्याय, नवीन तिवारी, अनिल कुमार त्रिपाठी, बृजकिशोर यादव, राजेंद्र कुमार कमल, बृजेश कुमार, विजय कुमार शर्मा, हिमांशु द्विवेदी, सुभाष मिश्र, मनोज सिंह, मो. इन्द्रीश सिद्दीकी, जटाशंकर पाण्डेय, प्रमोद श्रीवास्तव, दिनेश पटेल, सत्यदेव शुक्ल, बृजेश पाल सिंह, रामजीत पाण्डेय और नरेन्द्र कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad