Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश

बस्ती मे पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश
बस्ती, 30 जुलाई।
छावनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनगांवा के ख्यातजोत पुरवा में बुधवार को एक युवक का शव खेत में नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला। गांव निवासी प्रदीप सिंह (33) पुत्र नरेंद्र सिंह, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत की ओर कहकर निकले थे। 


कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उनका शव पेड़ से लटकता देखा और शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, घटना के समय प्रदीप के माता-पिता पड़ोसी गांव प्रतापपुर में कथा कार्यक्रम में गए थे। घर पर बड़े भाई की पत्नी मौजूद थीं। पिता नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदीप अविवाहित थे और तीन दिन पहले ही अपनी बहन के घर गोंडा से लौटे थे। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad