दुःखद खबरः कांग्रेस नेता के इकलौते बेटे की मार्ग दुर्धटना मे मौत
बस्ती, 30 जुलाई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू के इकलौते पुत्र शिवांश पाण्डेय (25 वर्ष) की सड़क हादसे मे मौत हो गई। घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है। शिवांश अपने मामा के लड़के को कार से कप्तानगंज पहुचाने ले जा रहे थे। घटना की जानकारी होने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे मे लिया और विधिक कार्यवाही मे जुट गई।
जानकारी मिली है कि बसहवा पुल के पास कोई बाइक सवार घायल होकर सड़क किनारे पड़ा था, वह अचानक दिखा तो कार दाहिने काटकर वह आगे निकलना चाहे, ठीक उसी समय तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट मे आ गये। घटना के बाद कार मे आग भी लग गई। शिवांश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके मामा का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिये लखनऊ रिफर किया गया है। ज्ञानेन्द्र पाण्डेय बेहद व्यवहार कुशल हैं। बेटे की आकस्मिक मौत से पूरा परिवार, सगे सम्बन्धी स्तब्ध हैं। कांग्रेस पार्टी मे भी शोक व्याप्त हो गया है। पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खो से घटना की जानकारी ली गई तो उन्होने बताया कि हम लोग पोस्टमार्टम हाउस पर हैं।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रात्रि 12ः15 पर बसहवा फ्लाई ओवर के पास बस्ती से अयोध्या मार्ग पर दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन में टक्कर हो गया। घटना मे बाइक (यूपी बीजे 3632) सवार दो लोग घायल हो गये जबकि कार (यूपी 51 बीजेड 8319) सवार शिवांश पाण्डेय निवासी पिकौरा बक्श की मौके पर ही मौत हो गई और तपिश मिश्रा पुत्र भूषण कुमार मिश्रा सा0 तपसी धाम को काफी चोट आई है। उन्हे लखनऊ रिफर किया गया है। सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी फूटहिया ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे मे लेकर विधिक कार्यवाही शुरू की। दो पहिया चालक संदीप कुमार प्रजापति पुत्र राम उजागर प्रजापति व संदीप कुमार प्रजापति को अस्पताल ले जाया गया जहां संदीप कुमार प्रजापति की भी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।





Post a Comment
0 Comments