Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आरक्षी की मौत, पुलिस लाइन मे दी गई श्रद्धांजलि



आरक्षी की मौत, पुलिस लाइन मे दी गई श्रद्धांजलि
बस्ती, 03 जुलाई।
मुण्डेरवा थाने पर नियुक्त मुख्य आरक्षी राजेन्द्र यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु से आहत अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में शोक सभा आयोजित की। सभी ने दिवंगत को दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि दी और एकजुट होकर शोक सलामी दी। क्षेत्राधिकारी रुधौली व क्षेत्राधिकारी लाईन सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया तथा उनके परिवार को सांत्वना देते हुए ढाढस बंधाया। अधिकारियों ने कहा पुलिस विभाग उनके परिवार को हर संभव सहायता एवं सहयोग प्रदान करेगा। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad