पटना के होटल मे छापेमारी, आपत्तिनक हालत मे मिले युवक युवतियां
बिहार डेस्कः पटना पुलिस ने गुरुवार देर रात गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक पॉश होटल में छापेमारी कर देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच महिलाओं और युवतियों के साथ एक युवक को हिरासत में लिया। वहीं, छापेमारी की भनक लगते ही होटल संचालक समेत कुछ अन्य लोग मौके से फरार हो गए।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में लंबे समय से कथित तौर पर देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने पहले होटल की रेकी की और पर्याप्त जानकारी जुटाने के बाद पश्चिमी पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकेत कुमार के नेतृत्व में गुरुवार देर रात छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान होटल के एक कमरे में कुछ लोग आपत्तिजनक स्थिति में शराब पार्टी कर रहे थे। अचानक पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
इस दौरान होटल संचालक समेत कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि अन्य को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, होटल से पकड़े गए सभी लोगों को गांधी मैदान थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। महिलाओं से यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वे कब और किन परिस्थितियों में देह व्यापार से जुड़ीं, यह गतिविधि कब से संचालित हो रही थी और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 10 महिलाओं और युवतियों का रेस्क्यू किया है, जबकि एक युवक को हिरासत में लिया गया है।







Post a Comment
0 Comments