बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही,
हाइटेंशन लाइन की चपेट मे आने से बाप बेटे की मौत
यूपी डेस्कः बलिया के बांसडीह रोड थाना अंतर्गत सहपुरवा गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरा घर उजाड़ दिया। पता चला है कि जनार्दन यादव अपने बेटे राजेश के साथ खेत में काम कर रहे थे, तभी हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया और राजेश उसकी चपेट में आ गए। बेटे को तड़पता देख पिता जनार्दन उसे बचाने दौड़े, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोग व विधायक प्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हुई है। घटना सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। बलिया के बांसडीह रोड थाना अंतर्गत सहपुरवा गांव में 58 साल के जनार्दन यादव अपने 28 वर्ष के बेटे राजेश के साथ खेत में काम के लिए पहुंचे थे। इस बीच खेत में काम करते समय राजेश 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए।
बेटे को बचाने के प्रयास में पिता भी करंट की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह भी मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाया। उन्होंने तत्काल उच्चाधिकारियों को दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। परिजनों ने बताया कि राजेश यादव ने हाल ही में राजेश यादव ने पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा पास की थी। परिजनों ने पूरे मामले में बिजली विभाग की लापरवाही बताई है। परिजनों का आरोप है बिजली विभाग को खेत में तार गिरे होने की सूचना दी गई थी, लेकिन विभाग ने ध्यान नही दिया।











Post a Comment
0 Comments