मॉडीफाइड साइलेन्सर, हूटर, सायरन के
यूजर्स के लिये बुरी खबर, प्रवर्तन की कार्यवाही कर रहा RTO महकमा
बस्ती, 23 जुलाई। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आरटीओ महकमे ने हूटर, प्रेशर हार्न एवं मॉडीफाइड साइलेन्सर के विरूद्ध कार्यवाही तेज कर दिया है। सरकारी व निजी वाहनों मे अनाधिकृत तरीके से इस्तेमाल किये जा रहे हूटर, सायरन और मॉडिफाइड साइलेंसर को निकलवाया जा रहा है और यूजर्स के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही की जा रही है।
आरटीओ का कहना है कि इनकी बि0216ी करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाना है। ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम हेतु सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), बस्ती द्वारा चेंकिग अभियान चलाकर चालकों को सचेत किया जा रहा है। प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान परिवहन एवं यातायात पुलिस के सहयोग से मॉडीफाइड साइलेन्सर के अभियोग में 03 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही जनपद के सभी वाहन स्वामियों से अनुरोध किया गया कि अपने वाहनों में वाहन कम्पनी द्वारा फिटेड साइलेन्सर एवं हार्न का ही प्रयोग करें एवं वाहन पर अवैध रूप से हूटर, सायरन व मॉडीफाइड साइलेन्सर न फिट करायें। प्रवर्तन दल एसके बुलेट सेन्टर पहुंचा और सख्त हिदायत दी। प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान धर्मेन्द्र कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एवं प्रवर्तन स्टाफ एवं यातायात पुलिस उपस्थित रही।










Post a Comment
0 Comments