मुजफ्फरनगर मे चौथी कक्षा की छात्रा द्वारा
फांसी लगाये जाने के मामले मे दो शिक्षकों पर एफआईआर
यूपी डेस्कः मुजफ्फरनगर मे पचेंडा गांव के प्राथमिक विद्यालय की चौथी कक्षा की 10 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दिया। आरोप है कि 10 रूपया चोरी करने के मामले मे शिक्षिका ने उसे सभी बच्चों के सामने पीटा और अपमानित किया। घटना से आहत छात्रा ने घर पहुंचकर फांसी लगा लिया। इस मामले में शिक्षिका और शिक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बीएसए ने भी प्रकरण की जांच के लिए दो खंड शिक्षा अधिकारियों की समिति बनाई है। नई मंडी के पचेंडा निवासी व्यक्ति की 10 साल की बेटी गांव के प्राथमिक विद्यालय (1) में कक्षा चौथी की छात्रा थी। बुधवार को विद्यालय में शिक्षिका सविता के पर्स से उस पर 10 रुपये निकालने का आरोप लगा था। शिक्षिका सविता व शिक्षक राजीव कुमार ने छात्रा के पिता को फोन पर इसकी जानकारी दी थी। आरोप है कि स्कूल में शिक्षिका ने उसके साथ मारपीट की और कक्षा में उसे अपमानित किया।
इससे आहत छात्रा ने घर पहुंचने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन के सिपुर्द कर दिया। बुधवार को गांव में छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया। नई मंडी पुलिस ने दोनों शिक्षकों के विरुद्ध छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। राजीव और सविता गुरुवार को विद्यालय से अनुपस्थित रहे। थाना प्रभारी नई मंडी आनंददेव मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। छात्रा के पिता को जिस मोबाइल नंबर से फोन किया गया था, उसकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।





Post a Comment
0 Comments