Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पत्नी पर शक करता था फौजी, फावड़े से मारकर उतारा मौत के घाट

पत्नी पर शक करता था फौजी, फावड़े से मारकर उतारा मौत के घाट
यूपी डेस्कः
मैनपुरी जिले के थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। करहल क्षेत्र के नगला देवजीत में विवाद के बाद छुट्टी पर आए बीएसएफ जवान ने शनिवार रात सोते समय फावड़े से सिर में प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह घर के बाहर बरामदे में आकर सो गया।हाल के दिनों में रिश्तों में अविश्वास और घरेलू हिंसा से जुड़े कई दर्दनाक मामले सामने आ रहे हैं जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।


रविवार सुबह कमरे में रक्तरंजित हालत में मां का शव देख नौ वर्षीय पुत्र की चीख निकल गई। जानकारी पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जवान की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित कर शव का पोस्टमार्टम कराया। प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारोपित से पूछताछ कर रही है। देवजीत निवासी संजेश यादव बीएसएफ में जवान है और उसकी तैनाती जम्मू में है। गांव में 32 वर्षीय पत्नी नीतू नौ वर्षीय पुत्र निखिल के साथ रहती थीं। 10 दिन पहले संजेश छुट्टी लेकर गांव आया था। 


रात में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मायके पक्ष का आरोप है कि रात में जब नीतू सो गई, तभी संजेश आंगन में रखा फावड़ा उठाकर लाया और सोते समय नीतू के सिर में प्रहार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद संजेश बरामदे में आकर सो गया।सुबह आठ बजे के करीब नौ वर्षीय निखिल कमरे में पहुंचा। जहां रक्तरंजित हालत में नीतू का शव देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर देखा तो उनके होश उड़ गए। 


जानकारी पाकर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी गांव आ गए। जहां उन्होंने हंगामा करते हुए संजेश को पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही करहल इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पांडेय फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने भीड़ से संजेश को छुड़ाया तो पुलिस कर्मियों से भी धक्कामुक्की हुई। इंस्पेक्टर ने जब बालक से जानकारी ली तो निखिल ने बताया कि रात में मम्मी और पापा के बीच विवाद हुआ था और वह नशे की हालत में थे। 


इसके बाद वह सोने के लिए चला गया। तभी उन्होंने मम्मी को मार दिया है। पुलिस ने भीड़ से छुड़ाने के बाद संजेश को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। दोपहर बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन के सिपुर्द कर दिया है। मृतका के भाई नवनीत निवासी नगला झाल कुर्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। अभिषेक तिवारी, एएसपी ग्रामीण ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मृत्यु की सूचना मिली थी। पुलिस ने जब मौके पर जांच की तो पता चला कि पति द्वारा ही महिला की हत्या की गई है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।  

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad