Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Gen-Z से संवाद कर डैमेज कन्ट्रोल मे जुटे पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी

Gen-Z से संवाद कर डैमेज कन्ट्रोल मे जुटे पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी
बस्ती, 29 जुलाई।
जंतर मंतर का प्रोटेस्ट देश के राजनीति की दिशा बदल रहा है। भाजपा नेता लगातार जेन जड से संवाद कर डैमेज कन्ट्रोल करने मे जुट गये हैं। इसी कड़ी मे गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी, हर्रैया में बुधवार को आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने युवाओं से अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं।


यदि वे अपने समय, प्रतिभा और ऊर्जा का सदुपयोग करें तो न केवल अपना भविष्य संवार सकते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं के सामने अनेक आकर्षण और भटकाव हैं। ऐसे में आवश्यक है कि वे नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन, संस्कार, आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम को अपने जीवन का आधार बनाएं। उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। युवा अपने सपनों को लक्ष्य में बदलें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से प्रयास करें। 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad