कांग्रेस कार्यालय पर हुई श्रद्धांजलि सभा,
शहादत दिवस पर याद की गईं वीरांगना फूलन देवी
बस्ती, 25 जुलाई। कटेश्वरपार्क स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेसी राजबहादुर निषाद के संयोजन मे पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने फूलन देवी को याद किया और उनके साहस को नमन किया। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा फूलन देवी का जीवन दूसरों के लिये प्रेरणास्रोत है।
जुल्म और अत्याचार जब हद से ज्यादा बढ़ जाते हैं और सिस्टम जवाब दे जाता है तो अपने सम्मान और स्वाभिमान के लिये शस्त्र उठाना कतई गलत नही है। फूलन देवी ने दलितों, कमजोरों को न्याय दिलाने के लिये और उनकी आवाज बनने के लिये पूरा जीवन समर्पित कर दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञान ने कहा राजनीतिक जीवन मे भी फूलन देवी जनमानस के मानस पटल पर छाई रहीं और हर जुल्म पर आवाज उठाती रहीं। वे हमारे बीच नही हैं लेकिन उनकी स्मृतियां मानस पटल पर अंकित हैं।
जब भी दलितों, कमजोरों पर अत्याचार बढ़ जाता है तो फूलन देवी स्वाभाविक रूप से याद आती हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी एवं देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा व्यक्तिगत हो या राजनीतिक जीवन, फूलन देवी ने सिर उठाकर जीवन जिया और लाखों देशवासियों की प्रेरणा स्रोत बनीं। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने फूलन देवी के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हे नमन किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सुंनील पाण्डेय, रामबचन भारती, शकुन्तला देवी, सोमनाथ निषाद, राजेश साहनी, सीमा निषाद, अर्जुन निषाद, बृजभान कन्नौजिया, अगरेश निषाद, विश्वजीत शुभम, रोहित निषाद, परमात्मा प्रसाद सहित तमाम पार्टी नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजबहादुर निषाद ने किया।











Post a Comment
0 Comments