Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दिवंगत अग्निवीर के परिजनों से मिलने पहुंचे सपा विधायक, दी आर्थिक मदद

दिवंगत अग्निवीर के परिजनों
से मिलने पहुंचे सपा विधायक, दी आर्थिक मदद

बस्ती, 11 जुलाई।
समाजवादी पार्टी के विधायकों ने शुक्रवार को दिवंगत अग्निवीर नरेंद्र यादव के परिजनों से मुलाकात एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। कहा आगे भी हर संभव मदद की जायेगी। परिजनों से मिलने वालों में सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी और रुधौली विधायक राजेंद्र चौधरी शामिल थे।


इस दौरान मुंडेरवा नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय सिंह उर्फ टिंकू ने विधायक और सांसद से अहरा तिराहे पर शहीद नरेंद्र यादव की प्रतिमा स्थापित करने और उनके नाम पर एक प्रवेश द्वार बनवाने की मांग की। टिंकू ने परिवार के एक सदस्य को उसकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर मुंडेरवा नगर पंचायत में नौकरी दिलाने का भी आश्वासन दिया। बंटी दूबे, फिरोज़ अहमद, दया प्रकाश यादव, सुरेंद्र चौधरी, शैलेंद्र, गुड्डू चौधरी, सभासद राजेश, कुलदीप सिंह, अमित तिवारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। आपको बता दें अग्निवीर नरेंद्र यादव का निधन बीते शनिवार को राजस्थान के बीकानेर में हुआ था। वे एक पोल पर कैमरे को ठीक करते समय बिजली के करंट की चपेट में आ गए थे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad