Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बहन का चरित्र ठीक नही था, भाई ने गोली मार दी

बहन का चरित्र ठीक नही था, भाई ने गोली मार दी
यूपी डेस्कः
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक भाई ने तौर अपनी 21 वर्षीय बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी आरिश (23) ने अपनी बहन अफशां (21) को देशी पिस्तौल से सिर में गोली मार दी जब वह घर में सो रही थी। 


परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले गए। लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल से सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। कोतवाली क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसे अपनी बहन का चरित्र ठीक नहीं लगता था, जिसके कारण उसने उसकी हत्या की। पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad