Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चार साइबर ठग गिरफ्तार, अश्लील वीडियो फोटो बनाकर करते थे वसूली



चार साइबर ठग गिरफ्तार,
अश्लील वीडियो फोटो बनाकर करते थे वसूली

बस्ती, 27 अगस्त। कोतवाली पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने “साइबर अपराध पर जीरो टाूलरेंस नीति” के तहत भोले भाले लोगों को लोन देने के नाम पर उनके मोबाइल फोन की गैलरी व कॉन्टैक्ट लिस्ट का एक्सेस प्राप्त कर, अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने अवैध वसूली करने वाले चार अभियुक्तों को अहमट धोबी घाट से गिरफ्तार किया है। 


यह गिरोह फर्जी सिम से धमकी देकर धन उगाही करता था। गिरोह के 04 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 07 मोबाइल फोन, 07 नये फर्जी सिम कार्ड व 03 मोटरसाइकिल बरामद किया। पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह के निर्देश पर साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिये चलाये जो रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह मय टीम व प्रभारी साइबर सेल उ0नि0 शेषनाथ गोंड की टीम को मुखबीर की सूचना पर यह कामयाबी मिली। अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धारा 318(4), 319(2), 308(2), 351(2), 61(2) बीएनएस व 66सी, 66डी आई0टी0 एक्ट व 42(3) ई टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक शुरू किया।


गिरफ्तार अभियुक्त

गिरफ्तार अभियुक्तों मे निखिल सिंह पुत्र इन्द्रजीत सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मनिकारपुर थाना हरैया, गौरव सिंह पुत्र श्री शिवकुमार सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम पिकौरा थाना पैकोलिया, अफरोज पुत्र मुहम्मद जहिर उम्र 19 वर्ष निवासी पिकौरा थाना पैकोलिया तथा प्रद्युम्न चौरसिया पुत्र शिवपूजन उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कलवारी मुस्तकहम शामिल हैं।


पूछताछ मे आया सामने

अभियुक्तों ने पुलिस की पूछताछ मे बताया कि काफी समय से हम लोग फर्जी सिम का प्रयोग करके साइबर अपराध करते है। लोगों को लोन देने के नाम पर उनके फोन की गैलरी व कान्टैक्ट लिस्ट का एक्सेस लेकर पिक्सआर्ट ऐप से उनकी फोटो को एडिट करके अश्लील बनाते थे और इसे वायरल करते थे। इसके बाद धमकी देकर रूपयों की जबरन वसूली करते हैं। अपनी पहचान छिपाने के लिये किसी दूसरे के नाम पते के फर्जी सिम का प्रयोग करते है। आज भी हम लोग फर्जी सिम खरीदने के लिये ही यहां आये थे। सिम विक्रेता प्रद्युम चौरसिया हम लोगों को बुलाये थे। लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।


पुलिस की अपील

बस्ती पुलिस ने आमजन अपील किया है कि आसानी से लोन देने के नाम पर अश्लील चित्र बनाते हुए धनउगाही के उद्देश्य से फोन कॉल या मैसेज भेजने वाले साइबर अपराधियों के झांसे में न आयें तथा उक्त की सूचना तत्काल साइबर सेल को दें। साइबर  ठगी हो जाने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करायें। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad