बस्ती मे करंट की चपेट मे आये युवक की मौत
बस्ती, 23 अगस्त। हरैया थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में रविवार दोपहर करीब 12 बजे करंट की चपेट मे आये 42 वर्षीय अवधेश पुत्र राजेंद्र प्रसाद पांडेय की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन अवधेश को गंभीर हालत मे नजदीकी अस्पताल ले गये जहा ंचिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 12 साल पहले अवधेश की शादी हुई थी। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। हादसे की जानकारी मिलते ही सगे सम्बन्धियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। घटना से गांव मे मातम पसरा है।
बस्ती मे करंट की चपेट मे आये युवक की मौत
August 23, 2026
0
Tags













Post a Comment
0 Comments