Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे प्रेमी प्रेमिका गिरफ्तार, पिता की हत्या का आरोप

बस्ती मे प्रेमी प्रेमिका गिरफ्तार, पिता की हत्या का आरोप
बस्ती, 23 अगस्त। दुबौलिया थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने 02 वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही के आधार पर आला कत्ल एक हंसिया, गमछा, 700 रूपया बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग स्थित जैतापुर मोड़ से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।


अभियुक्तों की पहचान लक्ष्मण पुत्र राजू तथा दुर्गा पुत्री स्व0 कृष्णा प्रसाद के रूप मे हुई है। घटना के बाद मृतक के भाई काशी प्रसाद की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। शुरूआती जांच मे प्रेम प्रसंग सामने आया था, इसी आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ी। युवती द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता की हंसिया और गमछे से गला दबाकर हत्या किया जाना पुष्ट हुआ। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है। 


पूछताछ मे मिली जानकारी

पूछताछ में अभियुक्त लक्ष्मण बताया कि 21 अगस्त को दोपहर में हम दोनो बभरौली खेत में नहर के पास मिलने गये थे, तभी दुर्गा के पिता कृष्णा प्रसाद वहां आ गये और हम लोगो को मारने लगे। तभी हम दोनो लोगों ने मिलकर कृष्णा प्रसाद को पकड़ कर पटक दिया और हंसिया से गले पर, व मुठिया से सिर पर हमला किया। लक्ष्मण के अनुसार वह उसके सीने पर चढ़ गया, और दोनों ने लोग मिलकर उसके गमछे से उसका गला कस कर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक कर छिपा दिये। हसिया भी वहीं फेक कर छुप गये। हम दोनों लोग नासिक भागने की फिराक में थे, तभी पुलिसं ने पकड़ लिया।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad