राष्ट्रगान छोड़कर चले गये विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना
यूपी डेस्कः उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो मे सतीश महाना को गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद राष्ट्रगान के बीच ही चल दिये। उनके साथ-साथ उनके समर्थक और अन्य लोग भी चले गए। सतीश महाना एक संवैधानिक पद पर हैं इसलिये ये बड़ी चूक मानी जा रही है।
घटना उन्नाव की है। महाना यहां एसवीएम इंटर कालेज मे आयोजित एक समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत करने बाये थे। वीडियो के वायरल होने पर कांग्रेस हमलावर है। कार्यक्रम के आयोजक वेणु रंजन भदौरिया ने बताया, जहां गार्ड ऑफ आनर दिया जा रहा था, वहां राष्ट्रगान नहीं बज रहा था. यह राष्ट्रगान जहां कार्यक्रम था, वहां बज रहा, आवाज यहां तक आ रही थी।
अपने सम्बोधन मे सतीश महाना ने कहा कि हमारे देश के संस्थान मजबूत होने चाहिए। क्योंकि संस्थान मजबूत रहेंगे तो देश मजबूत रहेगा। शिक्षा संस्थान राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शनिवार को एसवीएम इंटर कॉलेज, संतपूरन दास नगर के आस्था सभागार में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के 46वें प्रांतीय सम्मेलन में कही. उन्होंने प्रधानाचार्यों और शिक्षाविदों से स्वप्रेरणा के साथ आगे बढ़ने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।













Post a Comment
0 Comments