रूधौली थाना क्षेत्र मे मिला रोजगार सेवक का शव, हत्या की आशंका
बस्ती, 03 जुलाई। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के खम्रिया गांव निवासी 45 वर्षीय रोजगार सेवक लार्ड सेक्सपियर का शव बुधवार रात करीब 9 बजे रूधौली थाना क्षेत्र के छितही प्रहलाद गांव के सिवान मे खेत मे मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची, साक्ष्य इकट्ठा किया और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
लार्ड सेक्शपियर बुधवार सुबह गांव के एक व्यक्ति के साथ गये थे। देर शाम तक नही लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी देर बाद शव मिलने की जानकारी हुई। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान पाये गये हैं। मृतक की पत्नी सरोज जिला अस्पताल मे स्टाफ नर्स है। उसने हत्या की आशंका जाहिर की है। दोनो के दो पुत्र हैं 17 वर्षीय शेखर और 15 वर्षीय सागर। लार्ड सेक्शपियर का छोटा भाई भी स्वास्थ्य विभाग मे कार्यरत है। ग्रामीण रोलगार सेवक की हत्या कर शव को सिवान मे फेंके जाने का दावा कर रहे हैं। घटना को लेकर मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।








Post a Comment
0 Comments