Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भैंस नहलाते समय पैर फिसला, डूबने से युवक की मौत

बस्ती, 02 जुलाई। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के धर्मनगर गांव में गुरुवार दोपहर प्रवीण कुमार वर्मा (42) की नदी में डूबने से मौत हो गई। वे अपनी भैंस को नहलाने नदी में गए थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


स्थानीय लोगों के अनुसार प्रवीण रोज की भांति आज भी भैंस को नहलाने गये थे। नदी में उतरते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने के कारण वे गहरे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। काफी मशक्कत के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad