Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एक तो बेटा खोया है, दूसरी ओर झूठी खबर से आहत कर रहा अखबार

एक तो बेटा खोया है,
दूसरी ओर झूठी खबर से आहत कर रहा अखबार

बस्ती, 31 जुला
ई। 29 जुलाई की रात 12 बजे बस्ती के बसहवा फ्लाईओवर पर हुए एक्सीडेंट की खबर को गलत तरीके से चलाया जा रहा है। मृतक शिवांश पाण्डेय के पिता ज्ञानेंद्र पांडेय ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि बेटे के चले जाने का ग़म वैसे ही पहाड़ जैसा है. गलत खबर और ज्यादा दुखदाई है। कुछ समाचार माध्यम घटना का कारण बाइक और कार की टक्कर बता रहे हैं।


जबकि बाइक सवार व्यक्ति पहले से घायल पड़ा था। उसी को बचाने के प्रयास में कार अचानक दाहिने कटी और किसी हैवी वाहन की चपेट में आ गई। कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र पांडेय ने कहा कर्मकांड से निवृत्त होकर पुलिस अधिकारियों से अपनी बात कहेंगे। साक्ष्य के रूप में घटनास्थल पर डायल 112 को फोन करने वाले व्यक्ति की वॉयस रिकॉर्डिंग मौजूद है। उन्होने कहा तथ्य को तोड़ मरोड़कर लिखने से पहले मीडिया संस्थान को पीड़ित परिजनों से बात करनी चाहिये थी।





Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad