Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रोफेशन का मान रखें पत्रकार- डा. डा.वी.के. वर्मा

प्रोफेशन का मान रखें पत्रकार- डा. डा.वी.के. वर्मा
बस्ती, 16 जुलाई। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश के बस्ती शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह जिलाध्यक्ष डा. वी0के0 वर्मा के संयोजन में प्रेस क्लब सभागार में आयोजित किया गया। डा. वर्मा ने कहा कि पदाधिकारियों ने जो शपथ लिया है उसका पालन करें जिससे पत्रकारिता का गौरव बना रहे। पत्रकारिता के अपने दायित्व हैं, पत्रकारों को इस भूमिका पर खरा उतरना होगा। 


जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि पत्रकारों की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान कराया जाय। पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराते हुये प्रभारी जिला सूचना अधिकारी हितेन्द्र वर्मा ने कहा कि पत्रकारों का दायित्व और संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इससे समस्याओं के समाधान में सुविधा रहती है।  प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि पत्रकार संगठन पत्रकारों के हितों के लिये अपना संघर्ष तेज करें जिससे समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके। जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा, संरक्षक डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ अमर सोनी महामंत्री, रितिक कुमार,उपाध्यक्ष, आदि पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया।


कार्यक्रम में राकेश गिरी, राजेश कुमार पाण्डेय, बशिष्ठ कुमार पाण्डेय, सुनील सोनी, रत्नेश पाण्डेय, लवकुश सिंह, राकेश तिवारी, राजेन्द्र उपाध्याय, राम विलास कसौधन, फैय्याज, अनिल कुमार श्रीवास्तव, श्री प्रकाश गुप्ता, मो. कलीम, मो. रिजवान, सुमित जायसवाल, दिलीप चन्द्र पाण्डेय, कपीश मिश्र, अनूप मिश्र, आशुतोष नारायण मिश्र, मनीष राना, शिवेश शुक्ल, जितेन्द्र कुमार, महेन्द्र प्रताप सिंह, अनिल पाण्डेय, अखिलेश कुमार यादव, शकील खान, सन्तोष कुमार, मो. आलम, दिनेश मिश्र, रितेश कन्नौजिया, धर्मेन्द्र पाण्डेय, आकाश शुक्ल, महेश तिवारी, अभिषेक शुक्ल, विकास चौधरी, जय प्रकाश गोस्वामी, इन्द्रभूषण, राम वेलास आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad