Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कांवड़ियों मे नशे का सामान पहुचाने वाला गिरोह सक्रिय, पुलिस ने 10 कि. गांजे के साथ अभियुक्त को दबोचा

कांवड़ियों मे नशे का सामान पहुचाने वाला
गिरोह सक्रिय, पुलिस ने 10 कि. गांजे के साथ अभियुक्त को दबोचा

बस्ती, 09 अगस्त।
कांवड़ यात्रा पर निकले कांवड़ियों तक गांजे की खेप पहुंचाने के लिये तस्करों का नेटवर्क सक्रिय हो गया है। दूसरी ओर पुलिस इनके हौसले तोड़ने पर लगी है। ताजा मामला हरैया थाना क्षेत्र का है। स्थानीय पुलिस ने शनि कुमार उर्फ रवि पुत्र स्व आशाराम निवासी वार्ड नम्बर 06, हनुमान गढ़ी, कस्बा हरैया, थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया है।


जानकारी के अनुसा हरैया पुलिस रोडवेज बस स्टाप पर पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि महाकाल रेस्टोरेंट का मालिक शनि कुमार दो पैकेट मे 10 किग्रा गांजा रखकर अपनी दुकान मे कांवडियों को बेच रहा है। इस सूचना पर पुलिस तत्काल टीम के साथ महाकाल रेस्टोरेंट पहुंची। तलाशी लिया गया तो अभियुक्त शनि कुमार उर्फ रवि के कब्जे से पांच किलो के दो पैकेट मे कुल 10 किग्रा अवैध गांजा, 1,200 रूपया नगद बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। अभियुक्त ने बताया कि वह कांवड़ त्यौहार मे पैसा कमाने के उद्देश्य से नेपाल से गांजा लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर कांवड़ियों एवं राहगीरों आदि को बेचता है। अभियुक्त भाजपा का नामित सभासद बताया जा रहा है। उसे गिरफ्तार करने मे प्रभारी निरीक्षक प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार और उनकी टीम का योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad