Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रेस्टोरेन्ट मे कारीगर की संदिग्ध मौत, हत्या का मामला दर्ज कर जांच मे जुटी लालगंज पुलिस



रेस्टोरेन्ट मे कारीगर की संदिग्ध मौत,
हत्या का मामला दर्ज कर जांच मे जुटी लालगंज पुलिस

बस्ती, 03 अगस्त।
देईसांड कस्बे के ‘दाना पानी’ रेस्टोरेन्ट में हुई एक संदिग्ध मौत के मामले में हंगामे के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की पहचान संत कबीरनगर के भोगीपुर निवासी रामरूप पुत्र गंगाराम के रूप मे हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए लालगंज थाने में तहरीर दिया था। सोमवार को मृतक के परिजन लालगंज थाने पर पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक को एक शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। परिजनों ने थाना परिसर में विरोध भी दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए लालगंज पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad