बाइक से गिरी महिला, इलाज के दौरान मौत
बस्ती, 11 अगस्त। बस्ती बांसी मार्ग पर कोहरा पुलिया के पास मंगलवार दोपहर बाइक से गिरकर हटवा गांव निवासी 25 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी दीपू चौहान की मौत हो गई। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी रूधौली ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई मे जुटी है।
महिला मंगलवार को कोहरा निवासी अमित पुत्र राम अवतार की बाइक पर बैठकर रुधौली जा रही थीं। दोपहर करीब एक बजे बस्ती-बांसी मार्ग पर कोहरा पुलिया के समीप अचानक वह बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अमित ने तुरंत घायल महिला को सीएचसी रुधौली पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।









Post a Comment
0 Comments