Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फंदे से लटकता मिला सातवीं कक्षा की छात्रा का शव, मां ने लगाया हत्या का आरोप



फंदे से लटकता मिला सातवीं
कक्षा की छात्रा का शव, मां ने लगाया हत्या का आरोप

बस्ती, 04 अगस्त।
हर्रैया थाना क्षेत्र के उभाईं गांव में सोमवार को 15 साल की लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दिया। वह सातवीं कक्षा की छात्रा थी। उसका शव घर के भीतर फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां ने परिवार के ही कुछ सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है।


पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मिली जानकारी के अनुसार उभाईं गांव निवासी दुर्गाप्रसाद की पुत्री की मौत के बाद गांव मे तरह तरह की चर्चायें हो रही हैं। परिजनों के मुताबिक, सोमवार सुबह दुर्गाप्रसाद काम पर चले गए थे। वहीं, आरती की मां सुनीता अपने सात वर्षीय बेटे और छोटी बेटी के साथ पहचान पत्र बनवाने के लिए हर्रैया जाने के लिये निकली थीं। इसी दौरान सुबह करीब 11ः10 बजे सुनीता को उनके पति का फोन आया, जिसमें बेटी की मौत की सूचना दी गई। खबर मिलते ही वह आनन फानन में घर पहुंचीं। सुनीता ने परिवार के कुछ सदस्यों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad