Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह मे पहुंची राज्यपाल, भाषण मे सीएम पर साधा निशाना

गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह मे
पहुंची राज्यपाल, भाषण मे सीएम पर साधा निशाना

गोरखपुर, उ.प्र.।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हॉस्टल की व्यवस्थाओं और भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने बाहर से टिफिन मंगाने की व्यवस्था पर भी कड़ी आपत्ति जताई और तीन महीने में सुधार के निर्देश दिये। राज्यपाल ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्थाओं पर खुलकर नाराजगी जताई। 


दीक्षांत समारोह में उन्होंने हॉस्टल के खाने, साफ-सफाई और छात्रों की सुविधाओं को लेकर कई सवाल उठाए। राज्यपाल ने खुद हॉस्टल की रसोई का निरीक्षण किया, खाने के सैंपल लिए और अधिकारियों को तीन महीने के भीतर सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बाहर से टिफिन मंगाने की व्यवस्था बंद होनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि कुछ लोगों को मेरी बातें बुरी लग सकती हैं, लेकिन कमियों को छिपाने के बजाय उन्हें दूर करना जरूरी है। 


राज्यपाल ने कहा कि गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शहर है। ऐसे में यहां की यूनिवर्सिटी में इस तरह की कमियां होना बेहद चिंता की बात है। यहा्ं स्वयं हमारे मुख्यमंत्री बिराजमान है और वहां ही ऐसी कमिया रहेगी, तो प्रदेश का क्या होगा। राज्यपाल ने कहा कि यूनिवर्सिटी को खुद भोजन की व्यवस्था करनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि यह मामला केवल प्रशासन का नहीं, बल्कि छात्रों के स्वास्थ्य से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि यह बातें वह राज्यपाल के तौर पर नहीं कह रही हैं, मैं मां हूं हमारे बच्चों की। 


आनंदीबेन पटेल ने बताया कि वह गोरखपुर यूनिवर्सिटी में ठहरी हैं। इस दौरान उन्होंने खुद रसोई का निरीक्षण किया और खाने की गुणवत्ता देखी। खाना बनाने में इस्तेमाल हो रहे तेल को देखकर उन्होंने सवाल उठाया और तुरंत खाद्य विभाग के अधिकारियों को बुलाकर सैंपल लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैंने पुछा, ये ओयल है कि बंगार ओयल है, बताओ मुझे। उन्होने यहां तक कहा कि उन्होंने एक अतिरिक्त सैंपल अपने पास रख लिया ताकि सैंपल बदल न जाये और जरूरत पड़ने पर लखनऊ में भी उसकी जांच कराई जा सके। राज्यपाल के सम्बोधन के बाद मुख्यमंत्री की सख्ती और कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad