Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जिला अस्पताल परिसर मे होगा रेडक्रास सोसायटी का दफ्तर, आदेश पर कार्यवाही शुरू

जिला अस्पताल परिसर मे होगा
रेडक्रास सोसायटी का दफ्तर, आदेश पर कार्यवाही शुरू

बस्ती, 16 अगस्त। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, बस्ती को वर्षों बाद अपना कार्यालय मिल गया है। रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव रंजीत श्रीवास्तव के अथक प्रयासों के बाद सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थित पुराना जिला औषधि निरीक्षक कार्यालय अब सीएमओ डॉ. राजीव निगम के आदेश पर रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यालय के रूप में आवंटित किया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य में डिप्टी सीएमओ डॉ. सियाराम यादव का भी भरपूर सहयोग रहा। 


गौरतलब है कि बस्ती जिले में रेडक्रॉस सोसाइटी का अब तक अपना कोई कार्यालय नहीं था, जिसके कारण संस्था के सामाजिक कार्यों के संचालन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लंबे समय से कार्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने कार्यालय के लिए लगातार प्रयास करते हुए सीएमओ कार्यालय से समन्वय स्थापित किया। उनके प्रयासों के फलस्वरूप अब रेडक्रॉस सोसाइटी को अपना स्थायी कार्यालय उपलब्ध हो सका है।


इस कार्यालय से अब स्वास्थ्य शिविर, प्राथमिक चिकित्सा, जनजागरूकता अभियान, आपदा एवं आपातकालीन सहायता तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा जैसे कार्यों को और गति दी जा सकेगी। इस अवसर पर सचिव रंजीत श्रीवास्तव, एवं सभापति संतोष सिंह सहित सभी पधिकारियो एवं सदस्य कार्यकारिणी ने सीएमओ डॉ. राजीव निगम एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. सियाराम यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारियों के सहयोग से जिले में रेडक्रॉस सोसाइटी को पहली बार अपना कार्यालय मिला है। संस्था की जनसेवा से अधिक जरूरतमंदों को जोड़ा जायेगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad