अभिजीत सिंह के नेतृत्व मे मिकली तिरंगा यात्रा
बस्ती, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मां करणी सेवा संस्था के बैनर तले सभासद प्रतिनिधि अभिजीत सिंह के नेतृत्व में “भव्य तिरंगा यात्रा“ का आयोजन किया गया। यह यात्रा देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनी। यात्रा की शुरुआत रंजीत चौराहा से हुई और शहर के प्रमुख मार्गों रौता चौराहा, सुभाष चौक से कंपनी बाग, गांधीनगर होते हुए रोडवेज पर संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों की संख्या में युवाओं का जोश देखने लायक था। इस दौरापन वंदेमातरम और भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। आयोजक अभिजीत सिंह और अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा हमारा मकसद नई पीढ़ी में देशभक्ति और एकता की भावना जगाना है।
तिरंगा हमारी शान है और इसे हर घर तक पहुंचाना हमारा संकल्प है। इस यात्रा में पवन शास्त्री, मोनू सिंह, नवनीत मिश्रा, नागेंद्र पाल, इरशाद बल्लू, प्रेरित पाल, राज श्रीवास्तव, मोहित सोनकर, अरमान खान, आदित्य श्रीवास्तव, विकास त्रिपाठी, आयुष सिंह आदि का योगदान रहा। यात्रा मे उपरोक्त के अलावा राजीव सिंह, मन्नू पांडे, मोनू यादव, आर्यन पाल, अभिषेक मिश्रा, दुर्गेश यादव, सुधीर मिश्रा, विकी श्रीवास्तव, बालगोविंद पाण्डेय, मो० शाद, गोलू सिंह, निखिल सिंह, नितेश साहू, श्याम जी, सिद्धार्थ सिंह, साहिल सिंह, मोहन सिंह, बिट्टू राय, प्रिंस चौधरी, पंकज पांडे, अमन यादव, अनिकेत यादव, कुनाल सिंह, उज्जवल अग्रहरि, अभिषेक यादव, प्रियांशु सिंह, अमर शुक्ला, राहुल सिंह, शिवम यादव, अनुराग विश्वकर्म, विवेक राजपूत, अर्पित शर्मा, नन्दन शुक्ला, विनीत चौधरी, विकास चौधरी, विशाल भट्ट, तबरेज़ अंसारी, लव मोदनवाल
इत्यादि युवा हजारों की संख्या में शामिल रहे।













Post a Comment
0 Comments