शटरिंग के दौरान हाइटेंशन
लाइन की चपेट मे आने से युवक की मौत
बस्ती, 17 अगस्त। 11 अगस्त को हाइटेंशन लाइन की चपेट मे आये पैकोलिया थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी 32 वर्षीय राजकुमार पुत्र गोवर्धन की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था। राजकुमार 11 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे बैरिहवा तिराहे पर महातम पुत्र शंकर के निर्माणाधीन मकान में सटरिंग का काम कर रहा था।
इसी दौरान वह मकान के बगल से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन मे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। बाद में उसे बेहतर उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। सोमवार सुबह करीब 3ः30 बजे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान राजकुमार की मौत हो गई। घटना से गांव मे मातम है।













Post a Comment
0 Comments