Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

तिरंगा यात्रा मे उठी ओपीएस बहाल करने की मांग

तिरंगा यात्रा मे उठी ओपीएस बहाल करने की मांग
बस्ती, 20 अगस्त।
गुरूवार को उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाली की मांग को लेकर संघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में सफाई कर्मचारी और राज्य कर्मचारी विकास भवन परिसर में एकत्र हुये। 


विकास भवन कर्मचारी संघ अध्यक्ष राम अधार पाल ने हरी झण्डी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। कर्मचारी हाथों में तिरंगा और सिर पर (ओपीएस) बहाली की टोपी पहनकर सुभाष चन्द्र बोस प्रतिमा से होते हुये शास्त्री चौक पहुंचे। उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने बताया कि (ओपीएस)  बहाली तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह था। उन्होने कहा कि सरकार कर्मचारियों के व्यापक हितों को देखते हुये पुरानी पेंशन योजना को तत्काल बहाल करे। 


विकास भवन कर्मचारी संघ अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि कर्मचारी लम्बे समय से पुरानी पेंशन योजना ओपीएस के बहाली की मांग को लेकर निरन्तर आन्दोलन चल रहा है किन्तु सरकार चुप्पी साधे हुये है। यह स्थितियां दुर्भाग्यपूर्ण और चिन्ताजनक है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, मंत्री तौलू प्रसाद, उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के मंत्री मनसाराम, ने कहा कि सरकार ओपीएस को तत्काल बहाल करे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad