नौ साल बाद लव मैरिज का खौफनाक अंत,
बहन, पत्नी को गोली से उड़ाया, फिर खुद भी खत्म कर जीवनलीला
लखनऊ, उ.प्र.। गुरुवार को राजधानी लखनऊ मे हुये तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। आरोपी ने पहले अपनी पत्नी को उसके बाद बहन को गोली मारी और इसके बाद खुद को पिस्टल से गोली मारकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। जानकारी मिली है कि 33 वर्षीय दिव्या मिश्रा और बहन तूलिका की हत्या करने वाले मानस बाजपेई ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया।
लखनऊ में एक घंटे के भीतर तीन हत्याओं से खलबली मच गई। भारतीय स्टेट बैंक में अकाउंटेट के पद पर कार्य कर रहे मानस बाजपेई (35) का पत्नी दिव्या से एक वर्ष से अधिक समय से विवाद चल रहा था। गोमतीनगर विवेक खंड में आईसी आईसी आई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्य कर रही दिव्या मिश्रा के पति मानस बाजपेई से वैवाहिक सम्बन्ध ठीक नहीं थे और वो पति को छोड़कर आलमबाग में रह रही थी। दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था और मामला फैमिली कोर्ट में विचाराधीन था।
33 वर्षीय दिव्या मिश्रा जानी मानी यूट्यूबर पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। दोनो ने 2017 में लव मैरिज की थी। मानस एसबीआई में अकाउंटेट था और उसकी पत्नी आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थी। दोनों हुसड़िया के मकान में रहते थे। वर्ष 2024 से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इनके बीच अभी तक कोई बच्चा नहीं था। दिव्या ने एक वर्ष पहले पति मानस से तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। इसके बाद से वह आलमबाग में रहती थीं। मानस बाजपेई हुसड़िया चौराहे के पास अपनी बहन सीबा (28) के साथ किराए के मकान में रहता था। मानस के माता-पिता की मौत हो चुकी है।
गोमतीनगर के विवेक खंड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर दोपहर करीब 12:15 बजे मानस वाजपेयी ने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को सरेराह गोलियों से भून दिया। वारदात को अंजाम देने से पहले मानस ने वाटसएप पर सुसाइड का स्टेटस लगाया था। पड़ोसी अंकुर प्रकाश ने बताया कि जैसे ही उन्होंने वॉट्सऐप स्टेटस देखा, वह दौड़कर उनके घर पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। अंदर टीवी चल रहा था। इसके बाद दरवाजा जोर लगाकर खोला गया। अंदर दोनों भाई-बहन मृत पड़े थे। टीवी पर हनुमान चालीसा चल रही थी। डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि वारदात की पुष्टि हुई है। पता चला है कि मानस ने ही ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दिया है। उसके घर से तीन हथियार मिले हैं।












Post a Comment
0 Comments