महर्षि वि़द्या मन्दिर मे बृजेश श्रीवास्तव ने किया ध्वजारोहण
बस्ती, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ महर्षि विद्या मंदिर के प्रांगण मे अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया, तत्पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान एंव राष्ट्रगीत का गायन हुआ। इसके बाद स्कूली छात्र छात्राओ ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो की मनमोहक प्रस्तुति दी।
मंच का संचालन विजय प्रताप सिंह के द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमो के आयोजन की व्यवस्था मधु पांडेय, स्वाति, प्रियंका, रागिनी, आकांक्षा आदि अध्यापिकाओं द्वारा किया गया। कार्यक्रमो के बीच में पंकज श्रीवास्तव, सुनीता सिंह आदि ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और नागरिकों की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में दीनानाथ सिंह, फूल कुमारी, सरिता सिंह, रितु श्रीवास्तवा, ममता सिंह, अमित पांडेय, ऊधम सिंह, विजय सिंह साहनी, अमित कुमार, अशोक श्रीवास्तव, रेवती रमण सिंह, अशोक, अनिल सहित अन्य अभिभावक आदि मौजूद रहे।












Post a Comment
0 Comments