Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनते ही बस्ती फूटे पटाखे

हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनते ही बस्ती फूटे पटाखे
बस्ती, 18 अगस्त।
सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की है। इसमे पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री का पद दिये जाने के बाद बस्जी जनपद के भाजपाइयों का उत्साह चरम पर है। इस बड़ी उपलब्धि और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 


कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, गले मिलकर और पटाखे फोड़कर अपनी प्रसन्नता जताई। कार्यकर्ताओं ने हरीश द्विवेदी की नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन, केंद्रीय संगठन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हृदय से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। कहा कि यह नियुक्ति न केवल हरीश द्विवेदी के समर्पण का परिणाम है, बल्कि बस्ती जिले के संगठन के लिए गौरव की बात भी है। जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने बधाई देते हुए कहा, “यह हमारे जिले के लिए गर्व का क्षण है। 


कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, वीरेंद्र गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, शिवानी सिंह, अजय पाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, सुमन सिंह, पप्पू शुक्ला, तारक जायसवाल, मनमोहन श्रीवास्तव, शरद रावत, अरविंद चौधरी, अश्वनी श्रीवास्तव, राजन ठाकुर, सुभाष श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, वागीश सिंह, सत्येंद्र सिंह ’भोलू’, गौरव अग्रवाल, सचिन सिंह, राम शंकर यादव, के के दुबे, मनोज सिंह, सत्येंद्र कुमार पांडे, हनुमान प्रसाद भोलू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


जानिये हरीश द्विवेदी को

हरीश द्विवेदी का जन्म 22 अक्टूबर 1973 को एक मध्यम वर्गीय ब्राह्मण परिवार में हुआ था, उनके पिता साधुशरण दुबे किसान इंटर कालेज में शिक्षक रहे। सर्वप्रथम इन्होने वर्ष 1990 से 1992 तक अपने ग्राम सभा की संघ शाखा में में मुख्य शिक्षक के रूप में कार्य किया, 1991 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आये, 1993 से 95 तक विद्यार्थी परिषद, बस्ती के जिला प्रमुख रहे। वह 1994 से 1996 तक प्रदेश सहमंत्री रहे। 1995 से 98 तक एबीवीपी गोरखपुर के विभाग संगठन मंत्री भी बनें।


1998 से 2000 तक प्रयाग में विभाग संगठन मंत्री रहे,वर्ष 2000 से 2003 तक प्रयागराज व सुल्तानपुर विभाग के संगठन मंत्री रहे, 2004 से भाजपा के सम्पर्क आये, 2005 से 2007 तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी के राजनीतिक सलाहकार रहे। इस दौरान वह 2005 से 2007 तक भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री भी रहे, 2007 से 2010 तक भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। 2010 से 2013 तक भाजयुमो की यूपी इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रहे, उन्होंने भाजयुमो द्वारा सक्रिय रूप से तिरंगा यात्रा में भाग लिया था।


2012 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बस्ती सदर विधान सभा क्षेत्र से टिकट मिला, 2013 से अब तक वह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं। हरीश वर्ष 2014 व 2019 के आम चुनावों में भाजपा प्रत्याशी के रूप में बस्ती संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव जीत चुकें हैं। सांसद बनने के उपरांत हरीश जी विभिन्न संसदीय समितियों जैसे- ऊर्जा,सूचना और प्रौद्योगिकी, वित्त, प्राकलन व याचिका संबंधी स्थायी समिति के सदस्य हैं या रह चुके हैं।


हरीश जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में बनी भाजपा की राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का भी निर्वहन कर चुके हैं एवं पूर्व श्री द्विवेदी बिहार जैसे महत्त्वपूर्ण प्रदेश सह प्रभारी भी रहे हैं। संसद में उनकी कार्यकुशलता और क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें सबसे पुरानी और महत्त्वपूर्ण संसदीय समितियों में से एक याचिका समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया था। हरीश द्विवेदी वर्तमान में संगठन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण असम जैसे राज्य के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। हाल ही पार्टी नें हरीश के लम्बे चुनावी अनुभव को देखते हुए उन्हें राजस्थान जैसे बड़े राज्य के स्थानीय निकाय चुनाव का प्रभारी बनाया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad