Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भनवापुर स्कूल का रास्ता बनवा दो साहब!

भनवापुर स्कूल का रास्ता बनवा दो साहब!
डुमरियागंज संवाददाताः
सिद्धार्थनगर जिले के ब्लॉक क्षेत्र भनवापुर के प्राथमिक विद्यालय डिवली डीहा मिश्र को जाने वाला रास्ता सुगम नही है। बच्चों को जान जोखिम मे डालकर विद्यालय जाना जाना पड़ता है। विद्यालय के बगल में एक तालाब है बारिश के मौसम में भरकर आसपास की जमीनों को भी जलमग्न कर देता है। विद्यालय जाते समय बच्चे आये दिन फिसल कर गिर जाते हैं। 


ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले एक बच्चे की विद्यालय जाते समय तालाब में गिरने से मौत हो गई थी। इसके बाद भी जिम्मेदारों की नींद नही टूटी। प्रधानाध्यापक हरिओम शर्मा ने लिखित रूप से खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। खंड शिक्षा अधिकारी भनवापुर से बात किए जाने पर उन्होंने बताया कि समस्या की जानकारी है लेकिन अभी उस पर कोई कार्यवाही नहीं किया गया है।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad