Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विविध कार्यक्रमों के जरिये भाजपा ने याद किया “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस“

विविध कार्यक्रमों के जरिये
भाजपा ने याद किया “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस“

बस्ती, 14 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी, बस्ती कार्यालय पर आज “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस“ के अवसर पर विभाजन के दौरान हुई हिंसा, विस्थापन और अमानवीय त्रासदी में जीवन गंवाने वाले तथा पीड़ित परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संगोष्ठी, स्मृति प्रदर्शनी और मौन जुलूस का आयोजन किया गया। यह दिवस 14 अगस्त को देशभर में विभाजन की त्रासदी को स्मरण करने के लिए मनाया जाता है।


संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की। मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह तथा पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने प्रदर्शनी का फीता काटा कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रेम सागर तिवारी, यशकान्त सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, राजेश पाल चौधरी और गोपेश्वर त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के संयोजक अमृत कुमार वर्मा रहे और संचालन अखण्ड प्रताप सिंह ने किया। मुख्य वक्ता कामेश्वर सिंह ने विभाजन काल में घटित अमानवीय घटनाओं, पीड़ितों के संघर्ष एवं योगदान पर प्रकाश डाला। 


उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर उन सभी पीड़ितों को विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने देश के विभाजन के दौरान असहनीय पीड़ा और अकल्पनीय त्रासदियों का सामना किया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व की नीतिगत भूलों और सत्ता की राजनीति ने माँ भारती की अखंडता और स्वाभिमान को गहरी चोट पहुँचाई, जिसका दंश करोड़ों लोगों ने नरसंहार, विस्थापन और अपनों से बिछड़ने के रूप में सहा। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें स्मरण कराता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ना ही उन असंख्य पीड़ितों के प्रति सच्चा सम्मान है। 


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम श्रिंगार ओझा, प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानुप्रकाश मिश्र, वीरेंद्र गौतम, दिलीप पांडेय, शिवानी सिंह, अमृत कुमार वर्मा, प्रेम प्रकाश चौधरी, नीलम गौड़, सुरेंद्र कुमार चौधरी, अजय पाल सिंह, वेदप्रकाश त्रिपाठी, तारक जायसवाल, मनोज कुमार पाठक, अरविंद सिंह, अंकुर वर्मा, विशुद्धानंद तिवारी, वैभव पांडे, राजेश कमलापुरी, गिरजेश यादव, जमुना पांडेय, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेंद्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, विजय भान सिंह, अंकित पांडेय ’पवन’, संजय कुमार चौरसिया, दुर्गेश अग्रहरि, शिवचरण जायसवाल, जनक राम, अभिनव उपाध्याय, सत्येंद्र सिंह ’भोलू’, सचिन सिंह, गौरव अग्रवाल, रामानन्द नन्हे, मनोज सिंह, प्रमोद चौधरी गिल्लम सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad