Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे तालाब मे डूबकर दो बच्चों की मौत, शोक मे डूबा गांव



बस्ती मे तालाब मे डूबकर दो बच्चों की मौत, शोक मे डूबा गांव
बस्ती, 04 जुलाई। दुबौलिया थाना क्षेत्र के निदूरी गांव में सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इनकी पहचान मोहम्मद अहमद (11) पुत्र यूसुफ और नफीस उर्फ गोलू (12) पुत्र मुख्तार, निवासी निदूरी गांव के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों बच्चे गांव के अन्य साथियों के साथ तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ नहाने गये बच्चों ने शोर मचाकर गांव वालों को सूचना दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे बच्चों की तालाब में तलाश शुरू की। उन्हे पानी से निकालकर सीएचसी हर्रैया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से गांव मे मातम पसरा है।





Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad