संसद के भीतर, बाहर
गतिरोध जारी, चर्चा से भाग रही सरकार
दिल्ली, एनसीआर संवाददाता (ओपी श्रीवास्तव) राम मंदिर मे हुई करोड़ों की चढ़ावा चोरी को लेकर संसद के भीतर और बाहर गतिरोध कायम है। पहले दिन से शुरू हुये चढ़ावा चोर गद्दी छोड़ नारे की गूंज कम नही हुई। इसका कारण ये है कि सरकार इस पर चर्चा करने से लगातार भाग रही है। सोमवार को भी संसद के बाहर हाथों मे तख्तियां लेकर इंडिया ब्लाक के नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा रूम मे बैठकर अमित शाहर सदन चला रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा जब तक अमित शाह सदन मे आकर स्टेटमेन्ट नही देंगे तब तक गतिरोध जारी रहेगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव एवं सांसद डिम्पल यादव ने सरकार पर तीखे सवाल उठाये। विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में आकर इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने और जवाबदेही तय करने की मांग की।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का आरोप है कि सरकार इस गंभीर संवेदनशील विषय और छात्र प्रदर्शनों पर संसद के भीतर चर्चा कराने से लगातार भाग रही है। सांसद डिंपल यादव ने हाथों मे दूध का केन लेकर प्रदर्शन किया। उ.प्र. के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को घेरते हुये डिम्पल यादव ने कहा कि चढ़ावा चोरी मामले मे आदित्यनाथ ने दूध का दूध पानी का पानी करने को कहा था। सांसद ने आरोप लगाया है कि राम मंदिर के लिए करोड़ों रुपये के चंदे और जमीन खरीद में भारी हेराफेरी की गई है, जहाँ कम कीमत की जमीनों को ट्रस्ट द्वारा कई गुना अधिक दामों पर खरीदा गया। दो साल पहले गठित की गई जांच समिति के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई।








Post a Comment
0 Comments