Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बीडी ग्लोबल एकेडमी मे स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित हुई मेधावी छात्र छात्रायें

बीडी ग्लोबल एकेडमी मे स्वतंत्रता दिवस
पर सम्मानित हुई मेधावी छात्र छात्रायें

बस्ती, 16 अगस्त।
कलवारी रोड पर अक्सड़ा बेइली स्थित बीडी ग्लोबल एकेडमी मे स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के वातावरण मे मनाया गया। महादेवा विधायक दूधराम ने ध्वजारोहण कर छात्र छात्रों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर मेधावी छात्र छात्रायें सम्मानित की गईं। विधायक ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में अब शिक्षा के क्षेत्र मे आधुनिक सुविधायें मिलने लगी हैं। 


निजी क्षेत्र के प्रयासों से इसे गति दी है। प्रबधक इं श्याम लाल चौधरी ने समारोह मे उपस्थित लोगों को पर्व की शुभकामनायें व बधाइयां देते हुये कहा कि आजादी की भी अपनी सीमायें हैं। हम आजाद हैं लेकिन दूसरों के आजादी का अतिक्रमण करना अपराण है। प्रिंसिपल रश्मि सिंह ने भी सभी को बधाइयां दी। अध्यापकों मे शादाब अहमद, अर्चना पांडे, शाइस्ता खातून, दिनेश द्विवेदी, जनार्दन कुमार उपाध्याय, अनिल कुमार, विशाल पटेल, अंजू पांडे, माधुरी चौधरी, जे.पी. चौहान, जानकी गौड़, दुर्गेश कुमार शुक्ला, राजेश गुप्ता, ,अंजलि सिंह, विकास शुक्ला, जितेन्द्र शुक्ला, अमित कुमार शर्मा, शिवांगी मिश्रा, खुशबू, शिवम सिंह, उषा सिंह, विशाल गौतम, जॉर्ज, प्रियंका, शशि, प्रिया,, जगराम यादव आदि मौजूद रहे।


छात्र छात्राओं में आराध्या, आयुषी, मोहम्मद साधन खान, सुमित कुमार, महजबीन खान, अश्विन मौर्य, नूरानी अंसारी, आयुष तिवारी, अमरीन शेख, अंशिका दुबे, सुशांत यादव, मोहम्मद नोमान, अनुष्का मौर्य, अनन्या आर्यन अग्रहरि शिक्षा वर्मा, पलक प्रजापति प्रियांशी यादव, निधि यादव, प्रियांशु, अभय चौधरी, विकास निषाद, लक्ष्मण, आकाश वर्मा, मोहम्मद अनस खान, रेहान रिशु यादव, अनन्या आदि ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad