समाजसेवा का उत्कृष्ट माध्यम है स्काउटिंग- डा. वर्मा
बस्ती, 06 अगस्त। स्काउटिंग समाज सेवा का सर्वोत्तम प्लेटफार्म, इसके माध्यम से समाज में जरूरत मन्दों के लिए बहुत कुछ किया जा सकता है यह विचार जिला चिकित्सालय में सेवा दे रहे और स्काउट गाइड के आजीवन सदस्य डा.वीके वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि बिगिनर्स कोर्स के प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को ध्वजारोहण और स्काउट गाइड प्रार्थना के साथ बिगिनर्स कोर्स की शुरूआत हुई, प्रतिभागियों को दी गई स्काउटिंग की शुरुआती जानकारी, भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था के स्काउट भवन सभागार में आयोजित बिगिनर्स कोर्स में जनपद के विभिन्न विद्यालय से आये हुए परिभागियों ने भी अपना विचार साझा किया। स्काउट कमिश्नर हरीराम वंसल, गाइड कमिश्नर संधिला चौधरी, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती सुषमा यादव, जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती लीडर ट्रेंनर डॉ कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीडर ट्रेनर सत्या पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

.jpg)










Post a Comment
0 Comments