Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भगवान राम के नाम पर आये, भगवान के घर चोरी कर लिये- अजय राय

भगवान राम के नाम पर आये,
भगवान के घर चोरी कर लिये- अजय राय

बस्ती, 12 अगस्त।
एक निजी कार्यक्रम मे बस्ती पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला होला। उन्होने कहा आरएसएस ने 52 साल तक अपने कार्यालय पर तिरंगा नही फहराया, आज किस मुंह से तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। अजय राय चढावा चोरी भला कैसे भूलते। उन्होने कहा जो राम को लेकर आये थे उन्होने राम को ही लूट लिया। करोड़ों की चोरी के मामले मे नोट गिनने वालों पर कार्यवाही हो रही है। जो नोट गिनवाने वाले हैं उन कार्यवाही क्यों नही हो रही है। 


गाड़ी चलाने वाले, गिनने वाले गिरफ्तार हो रहे हैं। अजय राय ने कहा कांग्रेस ससंद मे छात्रों पर हुई बर्बरता और चढ़ावा चोरी के मृद्दे पर चर्चा चाहती है लेकिन अमित शाह सदन छोड़कर गायब हैं। छात्रों पर गोली किसने चलवाई, गोली चलाने का आदेश कौन देता है। अगर गृहमंत्री देता है तो भाग क्यों रहे हैं, सदन मे आकर जवाब दें। यदि अमित शाह ने आदेश नही दिया तो इसका मतलब अधिकारी स्वयं गोली चलाने का आदेश दे रहे हैं। छात्रों पर हुई बर्बरता और चढ़ावा चोरी पर जवाबदेही बनती है और इससे सरकार भाग नही सकती।


कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘‘ज्ञानू’’ के पिकौरा बक्श स्थिति अवास पर ढाढ़स बंधाने पहुंचे थे। पिछले दिनों कांग्रेस नेता के इकलौते पुत्र शिवांश पाण्डेय की सड़क हादसे मे दर्दनाक मौत हो गई थी। शोक संवेदना व्यक्त करने के उपरान्त अजय राय को पत्रकारों ने घेर लिया और ज्वलन्त मुद्दों पर सवाल पूछे। ज्ञानेन्द्र पाण्डेय के आवास पर पूर्व विधायक अंबिका सिंह, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, मो. रफीक खां, बाबूराम सिंह, नर्वदेश्वर शुक्ला, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष डा. शीला शर्मा, मंजू पाण्डेय, देवेन्द्र श्रीवास्तव, पिण्टू मिश्रा, सुनील पाण्डेय, जयंत चौधरी, गंगा प्रसाद मिश्रा, अतीउल्लाह सिद्धीकी, अलीम अख्तर, शौकत अली नन्हू, संदीप श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

LITTLE FLOWERS

Bottom Ad