बस्ती मे बाइक कार की भिड़न्त, तीन की मौत, दो घायल
बस्ती, 29 अगस्त। कलवारी थाना क्षेत्र के चनगहिया के पास शनिवार दोपहर बस्ती-टांडा मुख्य मार्ग पर कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन युवकों की जान चली गई। जबकि कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार हादसा करीब 2ः20 बजे हुआ।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटनास्थल पर आई-10 कार संख्या यूपी 50 सीई 6024 और पल्सर बाइक संख्या यूपी 51 बीक्यू 5249 क्षतिग्रस्त हालत में मिली। मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे। मृतकों की पहचान सहाबुद्दीन (28) पुत्र शाह मोहम्मद और नूर आलम उर्फ सोनू (26) पुत्र इस्तियाक, निवासी भुइसापुर, थाना नगर, बस्ती के रूप में हुई है। वहीं शरीफ (29) पुत्र मोहम्मद आजम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। कार चालक अविनाश, निवासी बाग बहाव, थाना पवई, आजमगढ़ भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे भी उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद प्रभावित यातायात को सुचारु कराया गया। शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।












Post a Comment
0 Comments