बस्ती मे एसओ ने की कायराना हरकत,
पुलिस महकमे मे मचा हड़कम्प
बस्ती, 29 अगस्त। वाल्टरगंज के थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह की लाश शनिवार को करीब 6.30 बजे कलेक्ट्रेट के निकट उनके सरकारी आवास मे फंदे से लटकती मिली। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी, एसपी, सीओ सहित अनेक अफसर मौके पर पहुंचे। फारेंसिक टीम ने बाकरीकी से साक्ष्य इकट्ठा किया। घटना के बाद महकमे का कोई अफसर कुछ बोलने से बंचता रहा। काफी देर तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई। 7.00 बजे तक सोशल मीडिया पर घटनास्थल पर जमी पुलिस फोर्स और की जा रही कार्यवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
हर कोई घटना से स्तब्ध था। मामला प्रथमदृष्टया आत्महत्या का है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। सूर्यप्रकाश सिंह के परिवार मे पत्नी के अलावा एक बेटा (30) और दो बिटयां हैं। वे सिद्धार्थनगर से ट्रांसफर होकर बस्ती आये थे। 18 अप्रैल को उन्हे वाल्टरगंज थाने की जिम्मेदारी मिली थी।
वे आजगढ़ के भीलमपुर छपरा गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद विभाग मे हड़कम्प मच गया। आज ही सुबह लालगंज थाने मे महिला आरक्षी केसरी वर्मा (30) के मौत की खबर आई। अभी पुलिस लाइन मे उसके शव को सम्मान दिया जा रहा था कि शाम को इससे भी ज्यादा दुखद खबर आ गई। ताबड़तोड़ हो रही वारदातों का पुलिस के पास कोई जवाब नही है। जनमानस का कहना है कि दरोगा पुलिस जब जिंदगी की चुनौतियों का सामना नही कर पा रहे हैं तो आम आदमी की हालत क्या होगी।













Post a Comment
0 Comments