Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे महिला सिपाही केसरी वर्मा की मौत, एसपी आफिस से इलाज हेतु छुट्टी न मिलने का आरोप

बस्ती मे महिला सिपाही केसरी वर्मा की मौत,
एसपी आफिस से इलाज हेतु छुट्टी न मिलने का आरोप

बस्ती, 29 अगस्त।
लालगंज थाने मे तैनात 2018 बैच की महिला सिपाही केसरी वर्मा (30) की संदिग्ध मौत हो गई। वह मूल रूप से प्रतापगढ़ की रहने वाली थी। दो साल पहले उसकी शादी अमेठी के रहने वाले 2020 बैच के आरक्षी नागेन्द्र वर्मा से हुई थी। पता चला है वह छुट्टी लेकर अपने घर गई थी। वापस आते समय भाई उसे बाइक से रेलवे स्टेशन छोड़ने आ रहा था। दोनो रास्ते मे हादसे का शिकार हो गये। 


इस दौरान केसरी के सिर मे गंभीर चोट लगी। फिलहाल प्रतापगढ़ मे उसका इलाज हुआ। डाक्टरों ने सिर मे चार टांके लगाये। इसके बाद वापस आकर उसने डियूटी ज्वाइन कर लिया। पति नागेन्द्र वर्मा का आरोप है कि वह बेहतर इलाज के लिये छुट्टी मांगने 27 अगस्त को एसपी आफिस गई थी। लेकिन कर्मचारियों ने उसे छुट्टी देने से मना कर दिया। कहा ईएल और मेडिकल लीव दोनो नही मिलेगा। निराश होकर वह अपने थाने पर लौट गई। 


बनकटी कस्बे मे थाने के निकट किराये का मकान लेकर पति के साथ रहती थी। वह भी लालगंज थाने मे ही तैनात था। शनिवार भोर मे उसकी तबियत अचानक खराब हो गई। उसे पुलिस की गाड़ी से कैली अस्पताल ले जाया जा रहा था, रास्ते मे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। स्थानीय पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। पीएम हाउस पर नागेन्द्र वर्मा फूट फूट कर रो रहे थे। परिजन उन्हे संभालने मे लगे। आरक्षी की मौत से महकमे मे भी शोक है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad