Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बहराइच का चोर बस्ती मे गिरफ्तार, गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की बैटरी बरामद

बहराइच का चोर बस्ती मे गिरफ्तार,
गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की बैटरी बरामद

बस्ती, 20 अगस्त।
कोतवाली पुलिस ने ई रिक्शा से बैटरी चुराकर बेंचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान जरवल रोड बहराइच के राजू कश्यप पुत्र लक्ष्मण कश्यप के रूप मे हुई है। पुलिस का दावा है कि इस गिरफ्तारी से अन्तरजनपदीय गिरोह प्रकाश मे आया है।


गिरोह के तीन अन्य सदस्य फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। सीओ सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने वीडियो जारी कर बताया कि थाना कोतवाली मे इस मामले मे मुकदमा दर्ज था, और पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही थी। उन्होने बताया कि अभियुक्त के कबूलनामे के अनुसार गोण्डा के शुभम यादव उर्फ़ संतबक्स पुत्र बृज कुमार,  हरिचरण पुत्र राघवराम तथा विकास यादव पुत्र रामनेवाज यादव की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। घटना में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


बताया गया कि अभियुक्तों ने 5 और 6 अगस्त की रात बड़ेबन माही मोटर्स का ताला तोड़कर 01 बैटरी व 01 चार्जर तथा कटरा पानी की टंकी के पास सड़क किनारे खड़े ई रिक्शा की 04 बैटरी चोरी किये थे। वारदात को अंजाम देने के बाद डिजायर कार से ले जाकर छिपाकर रखे थे। पचपेड़िया रोड स्थित माडल शॉप का ताला तोड़कर काउंटर से 1.5 लाख रुपया चोरी किये थे।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad