Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

धूमधाम सें मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, सरकारी गैर सरकारी भवनों पर लहराया तिरंगा

धूमधाम सें मना स्वतंत्रता दिवस समारोह,
सरकारी गैर सरकारी भवनों पर लहराया तिरंगा

बस्ती 15 अगस्त।
स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगॉठ के अवसर पर सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीयध्वज फहराया गया, राष्ट्रगान एवं वन्दे मातरम् गाया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरिया निकाली गयी। इस अवसर पर 15 अगस्त अमर रहें तथा भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूज उठा।


मण्डलायुक्त कार्यालय पर मण्डलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया और सभी ने राष्ट्रीय तिरंगे का अभिवादन किया, राष्ट्रगान गाया गया। उन्होने सभी को 80वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभाकक्ष में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि अमर शहीदों के बलिदान एवं त्याग से हम सभी को स्वतंत्रता मिली। हम सभी एक शासकीय सेवक के रूप में अपनी बढ़ी हुयी विशेष जिम्मेदारी का निर्वहन करें। संवैधानिक रूप से शासकीय नीतियों का सतर्कतापूर्वक जनहित में प्रयोग करें। चुनौतीपूर्ण माहौल को स्वीकार करते हुए अच्छे परिवेश तैयार करने का संकल्प लें, यहीं वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


उन्होने कहा कि प्रशासन के सभी अधिकारी-कर्मचारी एक पुनीत भाव से उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें, आम जनमानस का स्वागत करें तथा सरलतापूर्वक गम्भीरता से उनकी समस्याओं की सुनवाई करते हुए समाधान करें। कार्य प्रणाली में सुधार लाने हेतु आत्मचिन्तन करे कि हम कैसे अधिक बेहतर ढंग से अपना कार्य कर सकते है। उन्होने कहा कि आज हमारा राष्ट्र विकसित देशों की श्रेंणी में अग्रसर है। इस विकास की संकल्पना तकनीकी विकास से ही संभव है। सभी नागरिक मानवी मूल्यों का समर्थन करें। पन्थ एवं सम्प्रदायों में ना बटे, एक रहें तथा दृढ संकल्प के साथ निर्धारित जिम्मेदारी का पालन करें। 


अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी, अपर आयुक्त न्यायिक सुरेन्द्र प्रसाद यादव, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी, डीडी पंचायत हरिकेश बहादुर, प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय, रमेश चन्द्र कन्नौजिया ने भी सभा में राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत अपने-अपने विचारों को व्यक्त किया। सभाकक्ष में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की अध्यापिकाओं के निर्देशन में छात्राओं द्वारा मनमोहक राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया। श्रुति मिश्रा ने ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किया। मण्डलायुक्त द्वारा सभी छात्राओं व शिक्षिकाओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र श्रीवास्तव ने किया। 


कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीयध्वज का अभिवादन करते हुए सामूहिक राष्ट्रगान व राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् का गायन किया गया तथा राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया गया। जी.जी.आई.सी. की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने संविधान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला तथा अपने सम्बोधन में कहा कि इस वर्ष हम आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे है। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर सेनानियों को याद करते हैं तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

      

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad